आज के डिजिटल जमाने में, आधार कार्ड को बैंक से जोड़ना बहुत जरुरी है। सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए और वित्तीय लेन-देन के लिए हमारे आधार कार्ड का बैंक खाते जो जुड़ा रहना बहुत जरुरी है। आप जानना चाहते है की आधार को बैंक खाते से जोड़ने या लिंक करने में कितन समय लगता है, और इसकी प्रोसेस क्या है तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे।
आधार को बैंक से जोड़ने के फायदे
आधार को बैंक से जोड़ने के बहुत सारे फायदे है:
- Direct Benefit Transfer (DBT): यदि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा या लिंक होता है, तो सरकार की दी जाने वाली सब्सिडी सीधा आपके बैंक खाते में पहुंच जाती है।
- सुरक्षा में सुधार: Aadhaar-based banking से धोखाधड़ी के मामलों कम हो जाते है, क्योंकि हर लेन-देन आधार ऑथेंटिकेशन से जुड़ा होता है।
- सुविधा: आपको बहुत सारी सरकारी योजनाओं साथ ही दूसरी वित्तीय सेवाओं का लाभ सीधे आपके बैंक खाते में प्राप्त किया जा सकता है।
आधार कार्ड को बैंक खाते से कैसे जोड़े?
आधार को बैंक खाते से जोड़ने के तरीके बहुत आसान है और इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से कर सकते हैं। इसके लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करना पड़ेगा।
1. ऑनलाइन तरीका:
- अपने बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप में लॉग-इन करें।
- आधार लिंक करने के ऑप्शन पर जाएं, और वहां अपना आधार नंबर डाले।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP डाले और सबमिट करें। इसके बाद आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।
इसमें कुछ बैंक ही ऑनलाइन आधार लिंक का फीचर देते है।
2. ऑफलाइन तरीका:
- अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं।
- एक आधार से खाता लिंक वाला फॉर्म प्राप्त करें, जिसमें आपको अपना आधार नंबर और बैंक खाता नंबर लिखना होगा।
- आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी जमा करें और ओरिजिनल आधार कार्ड अपने साथ ले जाएं।
- बैंक कर्मचारी द्वारा आपके कागजों का सत्यापन किया जाएगा, और प्रोसेस पूरी होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजा दिया जाएगा।
आधार कार्ड लिंक करने में कितना समय लगता है?
आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़ने में लगभग 1 या 3 दिन तक का समय लग सकता है। ऑनलाइन प्रोसेस में यह समय कम हो जाता है, क्योंकि यह पूरी डिजिटल प्रोसेस होती है। ऑफलाइन प्रोसेस में दस्तावेज़ का सत्यापन की वजह से थोड़ा जयदा समय लग सकता है।
कुछ बैंकों में यह प्रोसेस तेजी से हो जाती है, और आपके आवेदन के तुरंत बाद में ही आपका आधार लिंक हो जाता है। यदि बैंक में कोई टेक्निकल समस्या आ जाती है, तो यह प्रोसेस में थोड़ा ज्यादा लग जाता है।
कैसे जानें कि आधार लिंक हुआ है या नहीं?
आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक होने के बाद आपको एक SMS प्राप्त होता है। इसके अलावा, आप बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार खाते से लिंक हुवा की नहीं चेक कर सकते हैं। UIDAI की वेबसाइट पर भी आप अपना आधार कार्ड खाते से लिंक हुवा की नहीं आसानी से चैक करे सकते है।
दोस्तों अब तो आपको समझ गया होगा की आप अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से कैसे जोड़ सकते है और इसमें कितना समय लगता है आदि। यदि आपको कुछ और जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट में बताये, हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।